TVS Raider 125: फाइनली TVS कंपनी ने अपनी पॉपुलर बाइक TVS Raider 125 में बहुत सारे नए अपडेट कर दिए हैं। कंपनी ने इस बाइक के ओवरऑल लुक को पूरी तरह से चेंज कर दिया है और इसके साथ ही कई जरूरी फीचर्स में भी बदलाव किया है।
नया कलर कॉम्बिनेशन और ग्राफिक्स
TVS Raider 125 अब एक नए और शानदार कलर कॉम्बिनेशन के साथ आ रही है। बाइक में अब जबरदस्त और प्रीमियम लुक देने वाले नए ग्राफिक्स देखने को मिलेंगे। यह नया लुक बाइक को पहले से काफी ज्यादा आकर्षक बनाता है।
ब्रेकिंग सिस्टम में बड़ा अपडेट
बाइक के सबसे बड़े अपडेट की बात करें तो अब इसमें ड्यूल डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल चैनल ABS का फीचर जोड़ा गया है। पहले इस बाइक में सिंगल डिस्क और ड्रम ब्रेकिंग का सेटअप देखने को मिलता था, जिसकी ब्रेकिंग परफॉर्मेंस थोड़ी कमजोर थी। लेकिन अब TVS कंपनी ने Hero Xtreme को टक्कर देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।
इंजन में भी किया गया बदलाव
TVS ने Raider 125 के इंजन को भी अपग्रेड कर दिया है। अब इस बाइक में OBD-2 इंजन देखने को मिलेगा। हालांकि, बाइक में किक स्टार्ट का फीचर अब भी नहीं दिया गया है, जो कि इस सेगमेंट में एक कमी मानी जा रही है।
कीमत और शोरूम उपलब्धता
बाइक की कीमत की बात करें तो यह नया अपडेटेड मॉडल भारत में सिर्फ ₹1,05,000 की कीमत पर उपलब्ध होगा। साथ ही, यह बाइक एक से दो महीने के अंदर शोरूम्स में उपलब्ध हो जाएगी।



