—Advertisement—

MP Weather Alert: नर्मदा उफान पर, पुल-स्कूल डूबे, गांवों में फंसे लोग रेस्क्यू से निकाले गए

Author Picture
Published On: Wednesday 9 July 2025
Author Picture
Published On: Wednesday 9 July 2025

[rnv_save_button]

[rnv_listen_button]

MP Weather Alert: मंडला जिले में बीते 24 घंटे में औसतन 91.8 मिमी और मंगलवार शाम तक कुल 792.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसका सबसे बड़ा असर नर्मदा नदी पर देखने को मिला, जो उफान पर है। कई घाट पानी में समा चुके हैं और जो ऊंचे हैं, उन्हें भी लहरें छू रही हैं। रास्ते पानी से लबालब हैं और लोग सड़क पार करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

पुल पानी में डूबे, संपर्क टूटे

मंडला जिले की एक तस्वीर में साफ दिख रहा है कि जहां पहले एक छोटा पुल हुआ करता था, वह अब पूरी तरह पानी में डूब चुका है। रायसेन जिले में नर्मदा के बोरास पुल पर 4 से 5 फीट ऊपर तक पानी बह रहा है। कल यह जलस्तर 8 से 9 फीट तक पहुंच गया था। इस कारण रायसेन और नरसिंहपुर जिले का आपसी संपर्क पूरी तरह टूट गया है। पुल के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हैं।

सड़कें बंद, पुलिस सतर्क

स्थानीय लोग बताते हैं कि अब ना तो गाडरवाड़ा से उदयपुरा आ सकते हैं और ना ही उदयपुरा से गाडरवाड़ा जा सकते हैं। सड़कें पूरी तरह बंद हैं और पुल खुलने की संभावना रात तक ही दिख रही है। पुलिस विभाग लगातार 48 घंटे से मौके पर तैनात है और सुरक्षा व्यवस्था सख्त है।

छतरपुर में खेतों में फंसे लोग, रातभर चला रेस्क्यू

छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा क्षेत्र में तेज बारिश के कारण खेतों में काम कर रहे लोग श्याम जी और काठन नदी के बीच बने टापू में फंस गए। करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद रात में उन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सागर में स्कूल बना टापू, बच्चों को ट्रैक्टर से निकाला

सागर जिले में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। गढ़ाकोटा तहसील के मडिया अग्रसेन ग्राम पंचायत में एक सरकारी स्कूल चारों ओर से पानी में घिर गया। बच्चे अंदर ही फंस गए। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने ट्रैक्टर की मदद से बच्चों को बाहर निकाला।

बारिश से बाढ़ जैसे हालात, कई जिलों में जनजीवन प्रभावित

फिलहाल पूरे मध्य प्रदेश में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। कहीं पुल डूबे हैं तो कहीं स्कूल। मंडला से जावेद अली और छतरपुर से लोकेश चौरसिया की रिपोर्ट।