Maruti Ertiga 2025: जब आप ₹10 से ₹15 लाख के बजट में एक सेवन सीटर गाड़ी खरीदने की सोचते हैं, तो सबसे पहले दिमाग में Maruti Suzuki Ertiga का नाम आता है। और यह लाजमी भी है क्योंकि लाखों लोग इस पर भरोसा करते हैं लेकिन इस बार की Ertiga वैसी नहीं है जैसी आपने पहले देखी है। 2025 में जो Ertiga आ रही है, उसमें कुछ ऐसे बदलाव होंगे जो इस गाड़ी को एक नए मुकाम पर ले जाएंगे। यह सिर्फ एमपीवी नहीं रहेगी, बल्कि Toyota Rumion और कुछ SUV सेगमेंट की गाड़ियों के लिए भी खतरे की घंटी बन सकती है।इस आर्टिकल में आपको हर उस सवाल का जवाब मिलेगा जो आप नई Ertiga के बारे में जानना चाहते हैं।
Maruti Ertiga 2025 पॉसिबल इंजन चेंजेस
जब भी कोई MPV खरीदता है, सबसे पहले दो चीजें देखता है क्या यह लंबी दूरी पर भरोसेमंद है और क्या यह जेब पर हल्की है। Ertiga 2025 में मिलने वाला है 1.5L ड्यूल जेट पेट्रोल इंजन। Maruti इसे और ज्यादा रिफाइंड और एफिशिएंट बना सकती है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक नया वर्जन BS6 फेज 2 रेडी होगा, जिससे माइलेज बचेगा और मेंटेनेंस भी कम होगा। लेकिन असली सवाल यही है क्या Maruti Ertiga पहली बार ड्राइविंग में भी मज़ा दे पाएगी?
Maruti Ertiga 2025 एडवांस फीचर्स
अब तक लोग Ertiga को सिर्फ स्पेसियस गाड़ी मानते रहे हैं, लेकिन 2025 वर्जन इस सोच को बदल सकता है। इसमें नया 9-इंच SmartPlay Pro+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल टोन डैशबोर्ड और कुछ वेरिएंट्स में कैप्टन सीट्स देखने को मिल सकते हैं।
Maruti Ertiga 2025 नया लुक या पुराना भरोसा
Maruti की पहचान है उसका सिंपल डिज़ाइन। लेकिन 2025 वर्जन में हो सकते हैं कुछ जरूरी बदलाव जैसे अपडेटेड फ्रंट ग्रिल विथ क्रोम एक्सेंट्स, नई LED DRLs, फुल LED हेडलाइट, ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स, शार्प एजेज और कट्स, नई LED टेललाइट डिज़ाइन और रिवाइज़्ड रियर प्रोफाइल।जो लोग सोच रहे थे कि Ertiga का डिज़ाइन अब पुराना हो गया है, उनके लिए ये बदलाव जरूरी साबित हो सकते हैं।
क्या अब Ertiga भी सेफ है
Maruti पर सेफ्टी को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं, लेकिन 2025 में कंपनी इसे लेकर सीरियस लग रही है। इस बार सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग, ESP और हिल होल्ड असिस्ट, रियर कैमरा और शायद 360 डिग्री कैमरा भी देखने को मिल सकता है।
Maruti Ertiga 2025 लॉन्च डेट और कीमत
अगर आप Maruti Ertiga लेने का सोच रहे हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही है अभी लें या 2025 वर्जन का इंतज़ार करें? सूत्रों के मुताबिक, नई Ertiga की लॉन्च दशहरा से दिवाली 2025 के बीच हो सकती है।पेट्रोल वर्जन की शुरुआती कीमत ₹9 लाख के आसपास हो सकती है, जबकि CNG वर्जन ₹11 लाख के करीब और टॉप वेरिएंट ₹13 लाख तक जा सकता है। अब सोचिए अगर 6 महीने बाद इतने ही बजट में बेहतर इंजन, ज्यादा सेफ्टी और स्मार्ट इंटीरियर मिलेगा, तो क्या वेट करना समझदारी नहीं होगी



