—Advertisement—

Honda Shine 125 का नया एडिशन जल्द होगा लॉन्च, जानिए क्या होंगे जबरदस्त अपडेट्स

Author Picture
Published On: Sunday 27 July 2025
Author Picture
Published On: Sunday 27 July 2025

[rnv_save_button]

[rnv_listen_button]

Honda Shine 125: फाइनली दोस्तों, Honda कंपनी अब इंडिया में अपनी Honda Shine 125 के बिल्कुल नए एडिशन को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस बार बाइक में बहुत सारे नए अपडेट्स और चेंजेस करने वाली है।Honda कंपनी अब बाइक के ओवरऑल लुक को पूरी तरह से चेंज करके इसमें एक शानदार नया लुक प्रोवाइड करवाने जा रही है। तो आज की इस वीडियो में हम बात करने वाले हैं कि Honda कंपनी बाइक में क्या कुछ नए अपडेट्स करने वाली है, यह बाइक इंडिया में कब तक लॉन्च होगी और इसका प्राइस कितना रहेगा। 

नया स्टाइलिश लुक और ग्राफिक्स

सबसे पहले बात करें बाइक के लुक की तो, जैसा कि आप देख सकते हैं, इस बार बाइक में बिल्कुल नया स्टाइलिश लुक देखने को मिलेगा, जो कि देखने में काफी ज्यादा शानदार और प्रीमियम लग रहा है। बाइक में नए कलर कॉम्बिनेशन, नई थीम, नए ग्राफिक्स और फ्रेश डिजाइन एलिमेंट्स मिलेंगे।

LED हेडलाइट और डिजिटल कंसोल

बाइक के फ्रंट सेक्शन में LED हेडलाइट का सेटअप दिया जाएगा। इंडिकेटर्स होलोजन टाइप होंगे और रियर में LED टेललाइट देखने को मिलेगी। इसके अलावा, बाइक में डिजिटल मीटर कंसोल भी मिलेगा जो कि इसे और ज्यादा मॉडर्न बनाएगा।

ब्रेकिंग सिस्टम और सेफ्टी फीचर्स

Honda Shine 125 के नए एडिशन में फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेकिंग सेटअप मिलेगा। इसके साथ-साथ बाइक में कंबाइंड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी (CBS) भी दी जाएगी, जो सेफ्टी के लिहाज से एक बेहतरीन फीचर है।

दमदार इंजन परफॉर्मेंस

बाइक में 124.9cc का सिंगल सिलेंडर, फोर स्ट्रोक, थ्री वॉल्व इंजन देखने को मिलेगा, जो कि शानदार पावर जनरेट करेगा। यह इंजन शानदार माइलेज के साथ स्मूद परफॉर्मेंस भी प्रोवाइड करेगा।

फीचर्स की भरमार

कंपनी इस बाइक में कई एडवांस फीचर्स देने वाली है, जिनमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, USB चार्जिंग पोर्ट, साइड स्टैंड कट-ऑफ सेंसर और ऑटो कट-ऑफ सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा बाइक में बेहद ही कंफर्टेबल सीट दी जाएगी, जिससे आप सिटी राइडिंग के साथ-साथ लॉन्ग राइड और फैमिली राइडिंग का भी मजा ले सकेंगे।

प्राइस और लॉन्च डेट

अगर हम बात करें बाइक के प्राइस की तो इसका दाम पहले के मुकाबले ₹2,000 से ₹3,000 ज्यादा हो सकता है। यह बाइक इसी साल इंडिया में लॉन्च होने वाली है।