—Advertisement—

Honda Shine 100 का नया मॉडल हुआ लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और डीलरशिप अपडेट

Author Picture
Published On: Tuesday 29 July 2025
Author Picture
Published On: Tuesday 29 July 2025

[rnv_save_button]

[rnv_listen_button]

Honda कंपनी ने फाइनली इंडियन ड्वेलर मार्केट में अपनी Shine 100 के बिल्कुल नए मॉडल को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। जैसा कि आप देख सकते हैं कंपनी ने बाइक में बहुत सारे नए अपडेट और चेंजेस कर दिए हैं।बाइक को बहुत ही ज्यादा शानदार नए कलर कॉम्बिनेशन के साथ काफी बढ़िया लुक में पेश किया गया है।

नए लुक और डिजाइन में क्या है खास

बाइक में पहले के मुकाबले अब काफी ज्यादा शानदार लुक और नया डिजाइन देखने को मिलेगा। कंपनी ने Shine 100 में बिल्कुल नए कलर कॉम्बिनेशन का सेटअप प्रोवाइड कराया है जो कि देखने में काफी ज्यादा शानदार लग रहा है। इसके अलावा बाइक में पहले से बेहतर बिल्ड क्वालिटी भी दी गई है।

फ्रंट सेक्शन की डिटेल्स

बाइक के फ्रंट में एलईडी हेडलाइट का सेटअप दिया गया है, जबकि इंडिकेटर अब भी हैलोजन में देखने को मिलेंगे। रियर सेक्शन की बात करें तो इसमें एलईडी टेललाइट का सेटअप मिलेगा।

मीटर और ब्रेकिंग सिस्टम

बाइक में एनालॉग मीटर कंसोल दिया गया है जो कि काफी शानदार है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें ड्रम ब्रेकिंग का सेटअप मिलेगा जो कि सेगमेंट के हिसाब से एक अच्छा ऑप्शन है।

इंजन और परफॉर्मेंस

इस नई Shine 100 में 99.9 सीसी का सिंगल सिलेंडर, फोर स्ट्रोक, थ्री वॉल्व इंजन दिया गया है जो कि अच्छी पावर जेनरेट करने में सक्षम है।

फीचर्स और कम्फर्ट

बाइक में USB चार्जिंग पोर्ट, साइड स्टैंड कट ऑफ सेंसर और ऑटो कट ऑफ सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें काफी ज्यादा कंफर्टेबल सीट भी दी गई है, जो इसे फैमिली और सिटी राइड के लिए परफेक्ट बनाती है।

कीमत और डीलरशिप अपडेट

बाइक की कीमत पहले के मुकाबले ₹2000 से ₹3000 तक ज्यादा रखी गई है। यह बाइक बहुत ही जल्द भारत के डीलरशिप पर उपलब्ध हो जाएगी।