—Advertisement—

Gold Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए आज का ताजा अपडेट

Author Picture
Published On: Wednesday 30 July 2025
Author Picture
Published On: Wednesday 30 July 2025

[rnv_save_button]

[rnv_listen_button]

Gold Rate Today: अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम साबित हो सकती है। जहां एक दिन पहले सोने के दाम ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे, वहीं आज इसमें हल्की नरमी दर्ज की गई है। लगातार सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव के बीच आज सर्राफा बाजार खुलते ही दोनों धातुओं के भावों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

शादी-विवाह के सीजन में कब सस्ता होगा सोना

जो लोग शादी-ब्याह के लिए सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि कीमतों में कब बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। आज के ताजा आंकड़ों के अनुसार सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है, लेकिन यह गिरावट आम ग्राहकों के लिए पर्याप्त नहीं मानी जा रही है।

चांदी के ताजा भावों में गिरावट का सिलसिला जारी

भारतीय सर्राफा बाजार की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 1 ग्राम चांदी का ताजा भाव ₹113.31 पर दर्ज किया गया है। 10 ग्राम चांदी की कीमत ₹1133.10 और 1 किलो चांदी का रेट ₹11310 रहा। गौरतलब है कि कल शाम को भी चांदी के दामों में ₹280 की गिरावट देखने को मिली थी और आज बाजार खुलते ही वही ट्रेंड बरकरार रहा। यह ग्राहकों के लिए राहत की खबर है।

18 कैरेट सोने की कीमतें 

आज 18 कैरेट सोने का रेट प्रति ग्राम ₹7962 पर दर्ज किया गया है जबकि 10 ग्राम सोने का भाव ₹79620 रहा। हालांकि अभी भी लोगों को उम्मीद है कि अगर एक साथ ₹10,000 से ₹15,000 तक की गिरावट आती है तो वे सच्चे अर्थों में राहत महसूस कर पाएंगे।

22 कैरेट सोने 

22 कैरेट सोने के रेट की बात करें तो आज 1 ग्राम का भाव ₹9594, 10 ग्राम का ₹95940 और 100 ग्राम का रेट ₹959400 दर्ज किया गया है। हालांकि इसमें प्रति 10 ग्राम ₹20 की मामूली तेजी देखी गई है।

24 कैरेट शुद्ध सोने के रेट

24 कैरेट यानी शुद्ध सोने की कीमत की बात करें तो आज 1 ग्राम सोने का रेट ₹9830 रहा। वहीं 10 ग्राम सोना ₹98300 और 100 ग्राम ₹983000 पर रहा। सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है जिससे ग्राहक कन्फ्यूजन में हैं।