2025 Mahindra Scorpio N: Mahindra की पॉपुलर SUV Scorpio-N एक बार फिर सुर्खियों में है। दमदार लुक, पावरफुल इंजन और एडवांस फीचर्स के साथ Scorpio-N 2025 में नए अंदाज में सामने आई है। आइए जानते हैं वो सात बड़े कारण जो इसे खास बनाते हैं और क्यों ये SUV आपके गैराज में होनी चाहिए।
डिजाइन जबरदस्त
Scorpio-N का मस्कुलर डिज़ाइन इसे भीड़ में अलग बनाता है। यह गाड़ी एक बॉडी बिल्डर जैसी लगती है, जैसे जॉन अब्राहम का कजिन हो। 18 इंच के अलॉय व्हील्स, एलईडी हेडलैंप्स और नया Abyss Black कलर इसे और स्टाइलिश बनाते हैं।
इंजन पावर ऐसा कि सबको पीछे छोड़ दे
इस SUV में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 200 PS की पावर देता है। वहीं 2.2 लीटर डीजल इंजन 175 PS और 400 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। शहर हो या रेगिस्तान, Scorpio-N हर जगह अपनी ताकत दिखाती है।187 mm ग्राउंड क्लीयरेंस, 4×4 ऑप्शन और पेंटालिंग सस्पेंशन के साथ यह ऑफ-रोडिंग के लिए भी परफेक्ट है। यह कार एडवेंचर लवर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
टेक्नोलॉजी फीचर अपटूडेट
इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन, AdrenoX 2.0 सिस्टम, वायरलेस Android Auto, Alexa सपोर्ट और 12 स्पीकर वाला Sony 3D साउंड सिस्टम मिलता है। वेंटिलेटेड सीट्स गर्मी में भी कूलिंग का बेहतरीन अनुभव देती हैं।
सेफ्टी Global NCAP 5-Star रेटिंग
सेफ्टी के मामले में Scorpio-N का कोई मुकाबला नहीं। इसे Global NCAP से 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसमें छह एयरबैग्स, ADAS, लेन असिस्ट और अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद हैं।यह SUV 6 और 7-सीटर ऑप्शन में उपलब्ध है। 460 लीटर का बूट स्पेस सीट फोल्ड करने पर 786 लीटर हो जाता है। कैप्टन सीट्स के साथ सेकंड रो में प्रीमियम फीलिंग आती है।
कीमत जबरदस्त वैल्यू फॉर मनी
Scorpio-N की कीमत ₹16.25 लाख से ₹26 लाख तक जाती है। इस प्राइस ब्रैकेट में Creta और Harrier जैसी SUVs इसके सामने फीकी लगती हैं। इतने फीचर्स के साथ ये SUV वाकई पैसा वसूल है।



