Vamshi Paidipally Film List: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक बार फिर बड़े धमाके की तैयारी में हैं, लेकिन इस बार खास बात सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि उसके डायरेक्टर की भी है. साउथ सिनेमा के चर्चित फिल्ममेकर वामशी पेडिपल्ली, जिन्हें ब्लॉकबस्टर मशीन कहा जाता है, अब सलमान के साथ पहली बार हाथ मिलाने जा रहे हैं. जैसे ही इस नए प्रोजेक्ट का ऐलान हुआ, फैंस के बीच एक्साइटमेंट का लेवल कई गुना बढ़ गया है.
सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चा में हैं, इसी दौरान एक्टर ने अपने नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर दी है. इस बार एक्टर पुल एक्शन मोड में दिखने वाले हैं. फिल्म के लिए उन्होंने वामशी पेडिपल्ली के साथ हाथ मिलाया है, जिन्होंने कई कमाल की फिल्में दी हैं. दरअसल, वामशी पेडिपल्ली का ट्रैक रिकॉर्ड ऐसा है, जो उन्हें बाकी डायरेक्टर्स से अलग बनाता है. पिछले करीब 16 सालों में उन्होंने सिर्फ 6 फिल्में बनाई हैं, लेकिन खास बात ये है कि उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही है.
फिल्मों से बनाया है रिकॉर्ड
वामशी तेलुगू सिनेमा में खूब नाम कमा चुके हैं, उन्हें राइटर, डायरेक्टर और स्क्रीनप्ले राइटर के तौर पर तो जाना ही जाता है, लेकिन उन्होंने बतौर एक्टर भी कुछ फिल्मों में काम किया है. वामशी ने साल 2003 में आई फिल्म ‘ईश्वर’ और 2002 की फिल्म ‘वर्षम’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है. इसके बाद फिल्म ‘मुन्ना’ से उन्होंने डायरेक्टर के तौर पर अपनी शुरुआत की, फिर ‘बृंदावनम’, ‘येवडू’, ‘ऊपिरी’, ‘महर्षि’, ‘वारिसु’ जैसी फिल्में दी, जो कि सुपरहिट साबित हुई.
| फिल्म | साल | |
| 1- | मुन्ना | 2007 |
| 2- | बृंदावनम | 2010 |
| 3- | येवडू | 2014 |
| 4- | ऊपिरी | 2016 |
| 5- | महर्षि | 2019 |
| 6- | वारिसु | 2023 |
Honored to collaborate with @BeingSalmanKhan Sir for my next film.
This One is Powered by Heart and Driven by Conviction.
यह भी पढ़ें: South Film: असली ‘धुरंधर’ के साथ आ रहे ‘पुष्पा’ डायरेक्टर? 1200 करोड़ी एक्टर की फिल्म की बड़ी तैयारीApril — We Begin…
यह भी पढ़ें: Thalapathy Vijay Net Worth: कई लग्जरी कारें, बैंक अकाउंट में 213 करोड़… थलपति विजय की नेटवर्थ उड़ा देगी होश#DilRaju #Shirish
@svc_offical @kuldeeprathor9 #RafiKazi@ahishor @rgvhari @srinivas2111 @mahipalkaran @sureshsrajan pic.twitter.com/vweiZ6uyoDयह भी पढ़ें: Prabhas के चक्कर में फिर अटकी ये 300 करोड़ी फिल्म, डायरेक्टर को अकेले ही निपटाना पड़ा ये काम— Vamshi Paidipally (@directorvamshi) March 30, 2026
बॉलीवुड-साउथ का कोलैबरेशन
वामशी ने अभी तक तेलुगू और तमिल इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स के साथ काम किया है और अब सलमान खान के साथ काम करने जा रहे हैं. फिल्म का टेंटेटिव टाइटल SVC63 बताया जा रहा है. इस फिल्म को साउथ के बड़े प्रोड्यूसर दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं, और इसकी शूटिंग अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली है. ये एक हाई-बजट एक्शन-थ्रिलर लेकर आ रहे हैं, इस प्रोजेक्ट को लेकर एक और खास बात ये है कि ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि बॉलीवुड और साउथ सिनेमा का बड़ा कोलैबरेशन माना जा रहा है.
बड़े सितारों के साथ किया काम
वामशी पेडिपल्ली, जिन्होंने पहले महेश बाबू, जूनियर एनटीआर, प्रभास और थलपति विजय जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया है, अब पहली बार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं. फिलहाल फिल्म की कहानी और बाकी स्टारकास्ट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि जब एक तरफ सलमान खान की स्टार पावर और दूसरी तरफ वामशी पेडिपल्ली का ब्लॉकबस्टर रिकॉर्ड साथ आएगा, तो बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका होना तय है.


