OPPO Find X7 Ultra Mobile Price: OPPO ने हाल ही में अपनी धाकड़ फाइंड एक्स सीरीज में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं: ओप्पो फाइंड X7 और ओप्पो फाइंड X7 अल्ट्रा। इस आर्टिकल में हम ओप्पो फाइंड X7 अल्ट्रा स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशंस की पूरी डिटेल्स में जानकारी दी गई है।
यह OPPO के स्मार्टफोन में आपको स्नैपड्रैगन का सबसे लेटेस्ट और फास्टेस्ट चिपसेट, स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट, दिया गया है। इसके अलावा, इस फोन में शानदार 50-50 मेगापिक्सल का चार-कैमरा सेटअप मौजूद है। यह फोन धाकड़ फीचर्स से लैस है। अगर आप नया फोन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो इस फोन के OPPO Find X7 Ultra Mobile Price और स्पेसिफिकेशंस को एक बार जरूर चेक करें।
OPPO Find X7 Ultra Mobile Display
ओप्पो फाइंड X7 अल्ट्रा स्मार्टफोन में काफी बड़ा 6.82 इंच का के साथ, यह फोन में 2K रेजोल्यूशन वाला सेंट्रल पंच होल वाला कर्व्ड का शानदार LTPO AMOLED का सुपर डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले में 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट, 2160 Hz का PWM डिमिंग और 4500 निट्स की पिक स्क्रीन ब्राइटनेस मिलती है। यह स्मार्टफोन में कड़ी धूप में भी स्क्रीन विजिबिलिटी में कोई दिक्कत नहीं होती।
डिस्प्ले में डॉल्बी विजन और एचडीआर 10 प्लस का सर्टिफिकेशन भी शामिल है। इसका एग्जैक्ट रेजोल्यूशन 1440×3168 पिक्सल है, पिक्सल डेंसिटी 510 पीपीआई है, स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.3% है।
OPPO Find X7 Ultra Mobile Camera
प्राइमरी कैमरा: इसके साथ 50 मेगापिक्सल का सुपर लाइट सेंसेटिव पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है, जिसका एपर्चर f/2.6 है और यह भी OIS सपोर्ट करता है। एक 50 मेगापिक्सल का क्लोज अप पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है, जिसका एपर्चर f/4.3 है और यह भी OIS सपोर्ट करता है। सबसे लास्ट में 50 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल कैमरा है, जिसका एपर्चर f/2.0 है और यह 4 सेंटीमीटर माइक्रो शूटिंग सपोर्ट के साथ आता है।
सेल्फी कैमरा: oppo के यह स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका एपर्चर f/2.4 है। इस कैमरे से आप 4K रेजोल्यूशन पर 60fps के साथ शानदार क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
OPPO Find X7 Ultra Mobile Processor
OPPO Find X7 Ultra स्मार्टफोन में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का सबसे लेटेस्ट और फास्टेस्ट ऑक्टा-कोर 5G चिपसेट, स्नैपड्रैगन 8 जेन 3, फिट किया है। यह चिपसेट 3.3 GHz की हाईएस्ट सीपीयू क्लॉक स्पीड पर काम करता है।
OPPO Find X7 Ultra Mobile OS
OPPO Find X7 Ultra अल्ट्रा स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन v14 के साथ कस्टम यूआई ColorOS 14 पर चलता है। कंपनी ने वादा किया है कि इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड वर्जन 18 तक के अपडेट और 5 साल के सुरक्षा अपडेट्स मिलेंगे, जो यूजर्स के लिए एक बेहतरीन सुविधा है।
OPPO Find X7 Ultra Mobile Storage And Ram
डेटा स्टोरेज के लिए, OPPO Find X7 Ultra अल्ट्रा स्मार्टफोन में 12GB/16GB LPDDR5X रैम के साथ 256GB/512GB UFS 4.0 स्टोरेज विकल्प प्रदान करता है।
OPPO Find X7 Ultra Mobile Battery And Charger
OPPO Find X7 Ultra स्मार्टफोन में 5000mAh की नॉन-रिमूवेबल लिथियम पॉलीमर बैटरी दी गई है। यह बैटरी 100W सुपर वूक फास्ट चार्जर, 50W एयर सुपर वूक फास्ट चार्जर सपोर्ट, और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फास्ट चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है।
100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ में दिया गया है जो बैटरी को 0% से 50% तक चार्ज करने में मात्र 10 मिनट का समय लगता है और 0% से 100% फुल चार्ज होने में केवल 26 मिनट का समय लगता है। एक बार फुल चार्ज होने पर, यह फोन ऑफिस में एक दिन का बैटरी बैकअप आसानी से प्रदान करता है।
OPPO Find X7 Ultra को अपने होमटाउन चीन में लॉन्च कर दिया है और इसे जल्द ही ग्लोबल और भारतीय बाजार में भी पेश किया जाएगा। चीन में इस फोन के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 5,999 युआन है, जो भारतीय रुपयों में लगभग ₹78,245 होती है। 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत 6,499 युआन है, जो भारतीय मुद्रा में करीब ₹77,059 है। वहीं, 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 6,999 युआन है, जो भारतीय रुपयों में लगभग ₹82,988 होती है। हालांकि, भारतीय बाजार में इसकी कीमत के बारे में अभी तक कंपनी की और से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
Conclusion
तो दोस्तों, हमें उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको OPPO Find X7 Ultra Mobile Price और स्पेसिफिकेशन के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी सवाल हो, तो कृपया हमें कमेंट करके बताएं। हम आपके सवालों का जवाब जल्दी से जल्दी देने का प्रयास करेंगे।



