Oppo K12x 5G Mobile Price In India And Features: Oppo ने भारत में अपना नया K12x 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है, जिसका मतलब है कि इसे बेहद कठिन परिस्थितियों में परीक्षण किया गया है, जैसे अत्यधिक गर्मी, नमी और झटकों के लिए। इसके साथ ही, इसे IP54 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित है।
Oppo K12x 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का धाकड़ प्रोसेसर और 8GB तक की RAM है। इसमें 6.67 इंच की शानदार LCD डिस्प्ले और बेहतरीन कैमरा भी है। इस लेख में आप Oppo K12x 5G Mobile Price In India And Features के बारे में विस्तार से जानेंगे।
Oppo K12x 5G की कीमत भारत में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए 12,999 रुपये है, जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 15,999 रुपये है। यह फोन फ्लिपकार्ट और Oppo स्टोर्स पर उपलब्ध होगा और इसकी बिक्री 2 अगस्त से शुरू होगी। इसे आप Breeze Blue और Midnight Violet रंगों में खरीद सकते हैं।
Oppo K12x Mobile Display
Oppo K12x 5G में 6.67 इंच का रंगीन LCD डिस्प्ले है, जो 720 x 1604 पिक्सेल का रेजोल्यूशन प्रदान करता है। इस डिस्प्ले की टच सैंपलिंग रेट 120 हर्ट्ज़ है और इसमें पंच होल नॉच भी मौजूद है।
Oppo K12x Mobile Camera
Oppo K12x 5G के पिछले हिस्से में 32 MP का वाइड एंगल कैमरा और 2 MP का डेप्थ सेंसर है। इसमें GC32E2 सेंसर भी है और यह 1080p @ 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। फोन के फ्रंट में 8 MP का वाइड एंगल कैमरा है, जो 1080p @ 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है।
Oppo K12x Mobile RAM & Storage
इस फोन में 6GB रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है, जो डेटा को तेजी से ट्रांसफर करता है। इसमें एक माइक्रोSD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।, जिसमें 1TB Sd कार्ड डाल कर एक्स्ट्रा स्टोरेज मिल जाता है।
Oppo K12x Mobile Battery & Storage
इसमें 5100 mAh की ली-आयन बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे आपका Oppo K12x फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और लंबे समय तक चलता है। यह बैटरी उच्च क्षमता वाली है, जिससे आपको पूरे दिन का बैकअप मिलता है
Oppo K12x Mobile Specification
यह फोन मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300 चिपसेट पर चलता है, जिसमें 2.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। यह 2G, 3G, 4G, और 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। फोन में वाई-फाई 5 और ब्लूटूथ 5.3 की सुविधा है। इसके अलावा, इसमें यूएसबी-सी पोर्ट, जीपीएस, और 3.5 मिमी हेडफोन जैक भी शामिल हैं। सुरक्षा के लिए, इसमें साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा है। इसके अलावा, एक्सेलेरोमीटर, गायरो, प्रॉक्सिमिटी, और कम्पास जैसे विभिन्न सेंसर भी मौजूद हैं।



