—Advertisement—

Vivo X200 FE Launch से पहले लीक हुई कीमत और टॉप 5 फीचर्स

Author Picture
Published On: Thursday 31 July 2025
Author Picture
Published On: Thursday 31 July 2025

[rnv_save_button]

[rnv_listen_button]

Vivo X200FE, जो कल इंडिया में लॉन्च होने वाला है, एक कैमरा सेंट्रिक फोन है और लॉन्च से पहले ही इस फोन की ऑलमोस्ट एग्जैक्ट प्राइस लीक में आ गई है। इस में हम जानेंगे इस फोन के टॉप फीचर्स, भारत में मिलने वाले ऑफर्स और संभावित डिस्काउंट।

 शानदार डिस्प्ले

Vivo X200FE में मिलता है 6.31 इंच का LTPO AMOLED पैनल, जो आता है 120Hz एडप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ। इसका पीक ब्राइटनेस है 5000 निट्स तक। चाहे इंडोर गेमिंग हो या तेज धूप में यूज, स्क्रीन हमेशा क्रिस्प, स्मूथ और सुपर वाइब्रेंट रहती है।

 पावरफुल परफॉर्मेंस

यह फोन MediaTek के पावरफुल Dimensity 9300+ चिपसेट से पावर्ड है जिसमें 12GB LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। चाहे हैवी गेमिंग हो, मल्टीटास्किंग या 4K वीडियो रिकॉर्डिंग – सब कुछ स्मूथली हैंडल करता है।

फ्लैगशिप कैमरा सेटअप

फोन में ड्यूल 50 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस भी शामिल है। सब कुछ ट्यून बाय ZEISS है। स्टूडियो जैसे पोर्ट्रेट्स हों या ज़ूम शॉट्स – यह कैमरा सेटअप वर्सटाइल भी है और एक्स्ट्रीमली शार्प भी।

 दमदार बैटरी

Vivo X200FE में दी गई है 6500mAh की Blue Volt बैटरी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन एक्सट्रीम कोल्ड कंडीशन में भी लंबा चलता है और सिर्फ 15 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज हो जाता है।

 जबरदस्त ड्यूरेबिलिटी

X200FE आता है IP68 और IP69 रेटिंग के साथ, मतलब यह फोन पानी, डस्ट और प्रेशर जेट रेजिस्टेंस है। बारिश हो, धूल हो या फोन गिर जाए – यह डिवाइस सब कुछ हैंडल करने में सक्षम है। इसका डिटेल टेस्ट आपको इन-डेप्थ रिव्यू में मिल जाएगा।

भारत में संभावित कीमत और ऑफर

अब बात करें कीमत की, तो Vivo X200FE के बेस वेरिएंट की इंडिया में प्राइस ₹54,999 हो सकती है। वहीं 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹59,999 तक हो सकती है। इस प्राइस रेंज में आपको क्रेडिट कार्ड, EMI या फ्लैट डिस्काउंट ऑफर मिल सकता है – अप टू ₹5000 तक।