—Advertisement—

मध्य प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात 6 जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई नदियां उफान पर

Author Picture
Published On: Thursday 31 July 2025
Author Picture
Published On: Thursday 31 July 2025

[rnv_save_button]

[rnv_listen_button]

मध्य प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। खासकर गुना, शिवपुरी और शिवपुर जैसे जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज के दिन भी इन जिलों में 8.5 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

सेना की मदद, बांध को लेकर खतरा

बारिश की वजह से राज्य में स्थिति पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुकी है। हालात इतने गंभीर हैं कि सेना को मदद के लिए बुलाया गया है। गुना जिले में एक बांध को लेकर चिंताजनक स्थिति बनी हुई है। आसपास के गांवों के जलमग्न होने का खतरा बना हुआ है।

इन जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए नीमच, मंदसौर, शिवपुर, गुना, आगर मालवा और राजगढ़ में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में 8.5 इंच तक बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन, रतलाम, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 24 घंटे में 4 से 4.5 इंच बारिश की संभावना जताई गई है।

नदियां उफान पर, कई रास्ते बंद

प्रदेश के कई जिलों में नदियां उफान पर हैं। शिवपुर में सीप नदी उफान पर है, जिससे कई रास्ते बंद हो गए हैं। मुख्य मार्गों के बंद होने से दूसरे राज्यों के ट्रैफिक पर भी असर पड़ा है। रणथंभौर के पास हाईवे भी बंद होने की स्थिति में पहुंच चुका है।