—Advertisement—

PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त की तारीख तय 2 अगस्त को मोदी सरकार जारी करेगी पैसा

Author Picture
Published On: Thursday 31 July 2025
Author Picture
Published On: Thursday 31 July 2025

[rnv_save_button]

[rnv_listen_button]

PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसान भाइयों का इंतजार खत्म हो चुका है। सरकार ने ऐलान कर दिया है कि कब 20वीं किस्त जारी की जाएगी।

2 अगस्त को काशी से जारी होगी 20वीं किस्त

कृषि मंत्रालय के अनुसार 2 अगस्त 2025 को काशी की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी इस योजना की 20वीं किस्त का पैसा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश भर के करोड़ों किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे। किसानों के खाते में डीबीटी के जरिए यह धनराशि ट्रांसफर की जाएगी।

वाराणसी से भेजी जाएगी किस्त

पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त सीधे किसानों के खाते में भेजेंगे। यह राशि उन्हीं किसानों के खाते में आएगी जिनकी केवाईसी पूरी हुई होगी और जिनका नाम 20वीं किस्त की लिस्ट में होगा। अगर आपका नाम लाभार्थी लिस्ट में नहीं होगा तो आपके अकाउंट में पैसा नहीं आएगा।

9.3 करोड़ किसानों को मिलेगा फायदा

सरकारी आंकड़ों के अनुमान के मुताबिक 20वीं किस्त से देश के करीब 9.3 करोड़ किसानों को फायदा होगा। 2 अगस्त को पीएम मोदी वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। यहां होने वाले कार्यक्रम में देश भर के लाखों किसान वर्चुअल और फिजिकल माध्यम से जुड़ेंगे।

मोबाइल पर आएगा मैसेज

अगर आप एक लाभार्थी किसान हैं तो पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त आते ही आपके मोबाइल की घंटी बजेगी। यानी बैंक में क्रेडिट होने का मैसेज आएगा। सबसे पहले आपको जाकर बेनिफिशरी स्टेटस चेक करना होगा। अगर यहां आपका नाम होगा तो आपके खाते में ₹2000 आएंगे।

ई-केवाईसी और आधार लिंक जरूरी

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए ईकेवाईसी करवाना जरूरी है। अगर आप एक पात्र किसान हैं और अब तक ईकेवाईसी नहीं कराई है तो 20वीं किस्त अटक सकती है। आपके खाते में ₹2000 नहीं आएंगे। इसलिए अगर आपने अभी तक ईकेवाईसी नहीं कराई है तो इस काम को फटाफट निपटा लें। आप आधार के जरिए अपने मोबाइल से भी इसे कर सकते हैं। लेकिन अगर मोबाइल से करने में समस्या आ रही है तो आप पास के ही सीएससी सेंटर पर जाकर ईकेवाईसी करा सकते हैं।

बैंक खाता आधार से लिंक करें

बैंक खाता आधार से लिंक होना भी काफी जरूरी है। इसके बिना आपके पैसे अटक सकते हैं। आप यह काम अपने बैंक जाकर पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधार कार्ड की फोटो कॉपी, एड्रेस प्रूफ के लिए डॉक्यूमेंट जैसे बिजली का बिल, पानी का बिल, टेलीफोन का बिल और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी की जरूरत होगी।

गलत दस्तावेजों से अटक सकती है किस्त

अगर आपने योजना में अप्लाई करते वक्त या केवाईसी के समय गलत डॉक्यूमेंट सबमिट करे हैं तो भी आपकी किस्त अटक सकती है।

लाभार्थी सूची में नाम ऐसे चेक करें

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो आइए आपको बताते हैं आप कैसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। अब यहां फार्मर कॉर्नर के ऑप्शन पर बेनिफिशरी लिस्ट वाले सेक्शन पर जाएं। यहां आपको राज्य, जिला और उपजिला जैसी डिटेल भरनी होगी। इसके साथ ही ब्लॉक और गांव भी बताना होगा। अब बेनिफिशरी लिस्ट आपके सामने ओपन हो जाएगी। वहां पे आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।