—Advertisement—

Relway New Rule: रेलवे का कंबल या तकिया ले गए तो हो सकती है जेल जानिए भारतीय रेलवे का सख्त नियम

Author Picture
Published On: Wednesday 30 July 2025
Author Picture
Published On: Wednesday 30 July 2025

[rnv_save_button]

[rnv_listen_button]

Relway New Rule: भारतीय रेलवे के एक ऐसे नियम की जिसके बारे में शायद आप में से कई लोग नहीं जानते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप ट्रेन से कंबल, चादर, तकिया या टॉवेल ले जाते हैं या चुरा लेते हैं तो क्या हो सकता है? अगर नहीं तो आज की इस खबर में आपको इसके बारे में पता चल जाएगा।

भारतीय रेलवे की संपत्ति है बेडरोल

दरअसल भारतीय रेलवे जिसे हम देश की लाइफ लाइन भी कहते हैं, दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। हर दिन लाखों लोग इसमें सफर करते हैं और इसे संभालने के लिए 12 लाख कर्मचारी दिन-रात काम करते हैं। रेलवे अपने यात्रियों को कई सुविधाएं देता है, जैसे कि एसी कोच में मिलने वाला बेडरोल। इस बेडरोल में आपको कंबल, चादर, तकिया और टॉवेल मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह सारी चीजें रेलवे की संपत्ति है?

बेडरोल सिर्फ यात्रा के लिए, घर ले जाना अपराध

जी हां दोस्तों, यह बेडरोल आपको सिर्फ सफर के दौरान इस्तेमाल के लिए ही दिया जाता है। टिकट बुक करते समय इसके पैसे आपके टिकट में जोड़े जाते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप इसे अपने घर ले जा सकते हैं। बिल्कुल नहीं। यात्रा खत्म होने के बाद आपको यह सामान रेलवे को वापस करना होता है। इसे वापस करना आपकी नैतिक जिम्मेदारियों में आता है।

सामान चुराया तो हो सकता है जुर्माना और जेल

लेकिन अब सवाल यह है कि अगर कोई यात्री इस सामान को लेकर चला जाता है तो क्या होगा? अगर आप इसे लेकर चले जाते हो तो इसे चोरी माना जाता है और यह कोई छोटी-मोटी बात नहीं है। अगर आप ट्रेन से कंबल, चादर, तकिया या टॉवेल ले जाते हुए पकड़े गए तो आपको ₹1000 का जुर्माना देना पड़ सकता है। और अगर आप यह जुर्माना देने से मना कर देते हैं या नहीं दे पाते तो कानून के मुताबिक आपको एक साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

बार-बार गलती दोहराई तो सजा होगी और भी सख्त

और इतना ही नहीं अगर कोई बार-बार ऐसा करता है तो सजा और भी सख्त हो सकती है। रेलवे संपत्ति अधिनियम 1966 के तहत अगर आप दोबारा इस तरह की चोरी करते हुए पकड़े गए तो आपको 5 साल तक की जेल और जुर्माना दोनों ही देना पड़ सकता है। जी हां, 5 साल तक की जेल की सजा। सोचिए एक कंबल या तकिए के लिए इतनी बड़ी सजा।