Moto CF125: भारत के टू-व्हीलर बाजार में जल्द ही एक नई स्पोर्टी बाइक धमाल मचाने आ रही है। CM Moto कंपनी अपनी नई CF125 स्पोर्टी एडिशन को बहुत जल्द भारत में लॉन्च करने वाली है। इंटरनेशनल मार्केट में इस बाइक को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और भारत में भी इस बाइक की डिमांड काफी ज्यादा देखी जा रही है।
स्पोर्टी और एयरोडायनामिक डिजाइन
इस बाइक का लुक बेहद स्पोर्टी, अग्रेसिव और एयरोडायनामिक है। 125 सीसी सेगमेंट में यह बाइक प्रीमियम लुक्स के साथ पेश की जाएगी। भारत में लॉन्च होते ही यह बाइक कई बाइकों को कड़ी टक्कर देने वाली है।
LED लाइटिंग और TFT डिस्प्ले
बाइक के फ्रंट सेक्शन में LED हेडलाइट सेटअप दिया गया है। साथ ही इंडिकेटर्स और रियर में भी LED लाइट्स देखने को मिलेंगी। TFT डिस्प्ले वाला डिजिटल मीटर कंसोल भी इसमें मिलेगा, जो इस सेगमेंट में इसे खास बनाता है।
ब्रेकिंग सिस्टम और ABS फीचर
Moto CF125 में सिंगल डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल चैनल ABS का फीचर दिया गया है, जिससे ब्रेकिंग परफॉर्मेंस बेहतर होगी।
दमदार इंजन और एडवांस फीचर्स
इस बाइक में 124.9cc का सिंगल सिलेंडर, फोर स्ट्रोक, थ्री वॉल्व इंजन मिलेगा जो दमदार पावर जेनरेट करेगा। फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, USB चार्जिंग पोर्ट, साइड स्टैंड कट-ऑफ सेंसर, ट्रैक्शन कंट्रोल, ऑटो कट-ऑफ सेंसर और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
कीमत और लॉन्च डेट
CM Moto CF125 की कीमत लगभग ₹1.30 लाख से ₹1.40 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है, जो इसे अन्य 125cc बाइकों से थोड़ा महंगा बनाती है। हालांकि, इसके लुक्स और फीचर्स को देखते हुए यह प्राइस पूरी तरह से वाजिब लगता है।लॉन्च डेट की बात करें तो उम्मीद है कि यह बाइक इसी साल भारत में लॉन्च की जाएगी।



