—Advertisement—

Yamaha XSR 155 का नया एडिशन जल्द होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स, लुक और लॉन्चिंग अपडेट

Author Picture
Published On: Wednesday 23 July 2025
Author Picture
Published On: Wednesday 23 July 2025

[rnv_save_button]

[rnv_listen_button]

Yamaha कंपनी की तरफ से एक और कन्फर्मेशन सामने आ गया है। कंपनी अब भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित Yamaha XSR 155 के बिल्कुल नए एडिशन को लॉन्च करने की तैयारी में है। जो लोग इस बाइक का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है। Yamaha कंपनी इस बाइक को नए लुक, कलर कॉम्बिनेशन और एडवांस फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में उतारने जा रही है।

लुक और डिजाइन

Yamaha XSR 155 अपने मॉडर्न रेट्रो लुक, प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी और बेहतर सीटिंग कंफर्ट के कारण खास पहचान बनाए हुए है। बाइक के फ्रंट सेक्शन में एलईडी हेडलाइट और इंडियन वर्जन में एलईडी इंडिकेटर्स दिए जाएंगे। रियर में एलईडी टेललाइट का सेटअप मिलेगा, वहीं मीटर कंसोल में टीएफटी डिस्प्ले देखने को मिलेगा।

सेफ्टी और ब्रेकिंग सिस्टम

बाइक में ड्यूल डिस्क ब्रेक के साथ ड्यूल चैनल एबीएस का फीचर दिया जाएगा, जो सेफ्टी के लिहाज से एक बड़ी बात मानी जा रही है।

इंजन और परफॉर्मेंस

XSR 155 में 155cc का सिंगल सिलेंडर, फोर स्ट्रोक, थ्री वॉल्व इंजन मिलेगा, जो दमदार पावर जेनरेट करने में सक्षम है।

एडवांस फीचर्स

बाइक में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, साइड स्टैंड कट ऑफ सेंसर, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, ट्रैक्शन कंट्रोल और ऑटो कट ऑफ सेंसर जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी। इसके साथ ही बाइक में कंफर्टेबल सीट दी जाएगी, जिससे यह सिटी राइड के साथ-साथ लॉन्ग राइड और फैमिली राइड के लिए भी उपयुक्त होगी।

माइलेज और क्वालिटी

XSR 155 को 60 kmpl की माइलेज देने वाला बताया जा रहा है। लुक, डिजाइन, बिल्ड क्वालिटी और फीचर्स के मामले में यह बाइक एक प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट करती है।

लॉन्चिंग अपडेट

कंपनी की ओर से ऑफिशियल लॉन्च डेट का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन यह कंफर्म है कि बाइक की टेस्ट राइडिंग भारत में चल रही है और इसे साल 2025 के भीतर 100% लॉन्च किया जाएगा।