Tata Blackbird SUV: क्या आपने कभी ऐसा सपना देखा है जिसमें एक एसयूवी क्रेटा को स्टाइल में पीछे छोड़ेगी, सेल्टोस को स्पीड में पछाड़ देगी मैं बात कर रहा हूं उस ढांसू एसयूवी की जिसका नाम होगा Tata ब्लैकबर्ड, जो 2025 में भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाली है। आज हम इस कार के बारे में डिटेल में बात करेंगे और यह लॉन्च होने के बाद Creta और Seltos का काम तमाम कर सकती है। वो कैसे? चलिए देखते हैं।
दमदार इंजन ऑप्शंस के साथ जबरदस्त परफॉर्मेंस
सबसे पहले बात करेंगे इसके दिल यानी इंजन की। Tata ब्लैकबर्ड को दो पावरफुल इंजन ऑप्शंस के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन जो 130 हॉर्स पावर की ताकत देगा और दूसरा 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन जो 118 हॉर्स पावर और 270 न्यूटन मीटर टॉर्क उत्पन्न करेगा। दिल्ली का ट्रैफिक हो या लेह लद्दाख की चढ़ाई, ब्लैकबर्ड हर चुनौती का सामना कर पाएगी। यह दोनों इंजन छह स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किए जाएंगे। अगर आप गियर बदलने के मूड में नहीं होंगे तो ऑटोमेटिक मोड में मजे से ड्राइव कर सकेंगे।
माइलेज ऐसा कि पेट्रोल पंप भी चौंक जाए
माइलेज की बात करें तो पेट्रोल में करीब 20 कि.मी प्रति लीटर और डीजल में 25 कि.मी प्रति लीटर तक की उम्मीद की जाएगी। पेट्रोल पंप पर जाना कम हो जाएगा और आपकी जेब खुश होने वाली है। Tata परफॉर्मेंस और माइलेज का बेहतरीन बैलेंस लेकर आएगी जो इस सेगमेंट को हिला सकता है।
लग्जरी इंटीरियर जो होटल का एहसास देगा
अब चलेंगे इंटीरियर की ओर। ब्लैक बर्ड का केबिन इतना लग्जरी होगा कि आपको पांच स्टार होटल की याद आ जाएगी। 10.25 इंच का फ्लोटिंग टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android ऑटो और Apple कार प्ले दिया जाएगा यानी म्यूजिक सुनना हो या कॉल करना सब कुछ आसान होने वाला है। पैनोरमिक सनरूफ मिलेगी जिससे चांदनी रातों में रोमांस और भी खास हो जाएगा। प्रीमियम लेदर सीट्स, एम्बियंट लाइटिंग और ढेर सारा लेगरूम – फैमिली ट्रिप हो या शॉपिंग मटेरियल, सभी फिट हो जाएंगे। 400 लीटर का बूट स्पेस दिया जाएगा जिसमें शादी का सामान भी आसानी से रखा जा सकेगा। टॉप वेरिएंट्स में वेंटिलेटेड सीट्स और ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
एक्सटीरियर डिज़ाइन: हर किसी की नज़र रुकेगी
अब बात होगी इसके स्टाइल की। इंपैक्ट 2.0 डिज़ाइन लैंग्वेज पर आधारित यह एसयूवी इतनी स्टाइलिश होगी कि लोग इसे देखकर अपनी पुरानी गाड़ी बेचने का मन बना लेंगे। स्लीक एलईडी हेडलैंप्स, क्रोम फिनिश लोगो और 17 इंच के ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स इसके लुक को और भी दमदार बना देंगे। शार्क फिन एंटीना और एलईडी टेल लाइट्स इसे एक प्रीमियम अपील देंगे। शादी में अगर ब्लैक बर्ड लेकर गए तो लोग दूल्हे को छोड़कर गाड़ी के साथ सेल्फी लेने लगेंगे।
सेफ्टी के मामले में भी नंबर वन
सेफ्टी की बात करें तो Tata अपने भरोसे के लिए मशहूर है। ब्लैक बर्ड में छह एयर बैग्स, एबीएस विद ईबीडी, ईएसपी और हिल होल्ड असिस्ट मिलने वाले हैं। इसके अलावा 360° कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और लेन डिपार्चर वार्निंग जैसे एडवांस फीचर्स भी दिखाई देंगे। यानी पार्किंग या टाइट मोड़ पर भी यह गाड़ी आपको गाइड करेगी।
लॉन्च डेट और कीमत: जानिए कब तक आएगी
अब वो सवाल जिसका सबको इंतजार है – लॉन्च कब और कीमत कितनी? ब्लैकबर्ड के 2025 के मिड तक भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। बेस वेरिएंट की कीमत करीब ₹10 लाख और टॉप वेरिएंट की कीमत ₹17 लाख के आसपास हो सकती है। इतने सारे प्रीमियम फीचर्स के साथ यह एसयूवी वैल्यू फॉर मनी साबित होगी।



