—Advertisement—

Honda की पहली 125cc रेट्रो बाइक भारत में जल्द लॉन्च कीमत सिर्फ ₹1.05 लाख!

Author Picture
Published On: Tuesday 15 July 2025
Author Picture
Published On: Tuesday 15 July 2025

[rnv_save_button]

[rnv_listen_button]

Honda कंपनी अब इंडिया में अपनी बेहद खास और कमाल की 125 सीसी की रेट्रो बाइक लॉन्च करने जा रही है। इस बाइक के लॉन्च होते ही मार्केट में तहलका मचना तय माना जा रहा है, क्योंकि इसमें प्रीमियम फीचर्स के साथ रेट्रो लुक का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। यह भारत की पहली ऐसी रेट्रो बाइक होगी जो कि किफायती दाम में ग्राहकों को उपलब्ध होगी। Honda की तरफ से इस बाइक को लेकर ऑफिशियल कंफर्मेशन भी सामने आ चुका है।

125cc सेगमेंट में पहली रेट्रो बाइक

बात करें भारतीय टू-व्हीलर मार्केट की, तो 2025 में 125 सीसी बाइकों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि इस सेगमेंट में स्पोर्ट्स बाइक तो पहले से मौजूद हैं, लेकिन अब तक कोई भी रेट्रो स्टाइल बाइक नहीं आई है। इसी गैप को पहचानते हुए Honda अब इस सेगमेंट में अपनी पहली रेट्रो बाइक को पेश करने वाला है। इस बाइक में बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी, आकर्षक डिजाइन और शानदार कलर ऑप्शन देखने को मिलेंगे।

शानदार लुक और फीचर्स का मिलेगा कॉम्बिनेशन

बाइक के फ्रंट सेक्शन में एलईडी हेडलाइट का सेटअप दिया गया है, साथ ही इंडिकेटर और रियर टेललाइट भी एलईडी में मिलेंगे। डिजिटल मीटर कंसोल इसे और भी ज्यादा स्टाइलिश और मॉडर्न बनाता है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें सिंगल डिस्क ब्रेक और सिंगल चैनल ABS दिया गया है जो कि सेफ्टी के लिहाज से बेहद जरूरी है।

दमदार इंजन और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी

इंजन की बात करें तो इसमें 124.9 सीसी का सिंगल सिलेंडर, फोर स्ट्रोक, थ्री वॉल्व इंजन मिलेगा, जो शानदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, साइड स्टैंड कट-ऑफ सेंसर, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और ऑटो कट-ऑफ सेंसर जैसे कई स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं। इसकी सीटिंग बेहद कंफर्टेबल रखी गई है, जिससे यह बाइक सिटी राइडिंग के साथ-साथ लॉन्ग और फैमिली राइड के लिए भी परफेक्ट बन जाती है।

लॉन्च डेट और कीमत पर एक नजर

अब बात करें इस बाइक की लॉन्च डेट और कीमत की तो यह बाइक भारत में साल 2025 में लॉन्च की जाएगी और इसकी कीमत सिर्फ ₹1,05,000 रखी गई है। इस कीमत में इतने सारे प्रीमियम फीचर्स और रेट्रो लुक के साथ यह बाइक वाकई एक दमदार ऑप्शन बनकर उभर सकती है।