—Advertisement—

Weather update: उत्तर भारत में मानसून की दस्तक तेज़ दिल्ली में राहत की बारिश, पहाड़ों में तबाही का अलर्ट

Author Picture
Published On: Monday 7 July 2025
Author Picture
Published On: Monday 7 July 2025

[rnv_save_button]

[rnv_listen_button]

मनसून ने पूरे उत्तर भारत में रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को दिल्ली में रुक-रुक कर बरसात होती रही लेकिन उमस ने लोगों का पीछा नहीं छोड़ा। लेकिन दिल्ली वालों को जिसका इंतजार था वह घड़ी आ चुकी है। दिल्ली वालों के लिए आसमान से आज राहत बरसी है। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में सुबह से झमाझम बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। सुबह से हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी है।

मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज और आगे आने वाले दिनों में राजधानी दिल्ली में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलने की उम्मीद है। उसकी गति 53 से 63 कि.मी./ घंटे की रफ्तार से रह सकती है। अगर दिल्ली की आबोहवा की बात करें तो यहां के प्रदूषण में पहले की तुलना में गिरावट आई है। दिल्ली में आज सुबह 6:00 बजे एक्यूआई 129 दर्ज किया गया है। यानी दिल्ली में आने वाले दिनों में भी गर्मी और उमस से राहत जारी रहेगी और बारिश दिल्ली का मौसम खुशनुमा बना देगी।

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर

बात देश के अन्य राज्यों की करें तो पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर बरपा रही है। मंडी में बादल फटने से भयंकर तबाही मची हुई है। यहां अभी तक 75 लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में आज भी रेड अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के चंबा, कुल्लू, शिमला, कांगड़ा, उन्ना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों से अपील की है कि वह घर से निकलते वक्त मौसम विभाग का अपडेट जरूर जान लें। हिमाचल प्रदेश के अलावा पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार में आज से लेकर अगले पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान के कई इलाकों में अलर्ट जारी

बात राजस्थान की करें तो राजस्थान के कई इलाकों में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर में बारिश के साथ आंधी तूफान की आशंका जताई गई है। लोगों से सचेत रहने की अपील की गई है। वहीं बात गुजरात की करें तो गुजरात के कई इलाकों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पंजाब के अधिकतर हिस्सों में भी तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में हल्की बारिश जबकि केरल और कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। केरल के कासरकोट, कन्नूर, बायड, कोजकोट, मलपुरम जिले और मध्य केरल के पलक्कड़, त्रिशूर, एनाकुलम, इडुक्की, कोटायम में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है।