MP weather Alert: कहीं पर सड़क नदी में बदल गई है तो कहीं मूसलाधार बारिश में कार बाइक डूबी हुई दिखाई दे रही है। मध्य प्रदेश में बारिश से हाल बेहाल है। अब नदियां उफान पर है। शिवपुरी के बैराज में कई गांव में बाढ़ आ गई है। घरों में पानी भर गया है। जोरई गांव में सड़क पर खड़ी गाड़ियां पानी में डूबी हुई दिखाई दी।
शिवपुर में बाढ़ का कहर
शिवपुर जिले के बेनीपुरा गांव में कुंवारी नदी का पानी गांव में घुस गया है। जानकारी के मुताबिक यहां करीब 20 घरों में पानी भर गया जिससे गृहस्ती का सामान भी खराब हो गया। ग्रामीणों को भी काफी नुकसान हुआ है। जैसा कि बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। ऐसे में नरसिंहपुर में शक्कर नदी पार करने के लिए लोगों को रस्सी का सहारा लेना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के शिवपुर, जबलपुर, दमोह, नरसिंहपुर, उमरिया, शिवपुरी और सागर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
प्रशासन अलर्ट पर
प्रदेश में मौजूद डैम्स में भी अब लगातार जलस्तर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में प्रशासन अलर्ट पर है। भारी बारिश के कारण जहां एक तरफ जनजीवन अस्त-व्यस्त होता दिख रहा है तो वहीं प्रशासन लगातार अलर्ट पर है। मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में फिलहाल भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। लेकिन इस बीच यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही हैं। जिसमें अब नदियां सड़कों पर बहती हुई दिखाई दे रही है। घरों में घुसती हुई दिखाई दे रही है।



