—Advertisement—

Oppo Reno 14 Series भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खास फीचर्स

Author Picture
Published On: Friday 4 July 2025
Author Picture
Published On: Friday 4 July 2025

[rnv_save_button]

[rnv_listen_button]

Oppo Reno 14 Series: दोस्तो Oppo ने भारत में अपनी नई Reno 14 सीरीज लॉन्च कर दी है. इस सीरीज में दो स्मार्टफोन शामिल हैं  Oppo Reno 14 और Oppo Reno 14 Pro 5G. कंपनी ने प्रो वेरिएंट में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जबकि स्टैंडर्ड वर्जन में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट दिया गया है. दोनों स्मार्टफोन्स में बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा सेटअप मिलता है. ये फोन पहले ही चीन में पेश किए जा चुके हैं.

कीमत क्या है

Oppo Reno 14 Pro 5G दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है. इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल 49,999 रुपये में मिलेगा. जबकि 12GB RAM + 512GB वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये रखी गई है. यह स्मार्टफोन पर्ल वाइट और टाइटेनियम ग्रे रंगों में उपलब्ध होगा.

दूसरी तरफ, Oppo Reno 14 5G की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है. यह कीमत 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है. इसके अलावा 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये और 12GB RAM + 512GB वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये रखी गई है. यह डिवाइस ऐमेजॉन पर उपलब्ध रहेगा और रिटेल स्टोर्स पर 8 जुलाई से बिक्री के लिए आएगा.

स्पेसिफिकेशंस पर एक नजर

Oppo Reno 14 Pro 5G में 6.83 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है. इसमें Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया गया है. कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP + 50MP + 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. सेल्फी के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा मौजूद है. डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 6200mAh की बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.

वहीं Oppo Reno 14 5G में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और इसमें भी Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलती है. यह फोन Dimensity 8350 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 50MP + 8MP + 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और टाइप-C चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.