—Advertisement—

,

नगरीय निकाय चुनाव 2025: अध्यक्ष के लिए सफेद रंग, पार्षद के लिए गुलाबी रंग में होगा प्रत्याशियों का नाम और चुनाव चिन्ह

Author Picture
Published On: Monday 3 February 2025
Author Picture
Published On: Monday 3 February 2025

[rnv_save_button]

[rnv_listen_button]

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देशन में नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों के लिए कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर द्वारा ईव्हीएम प्रक्रिया संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों की जानकारी दी। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों से मतदाताओं को जागरूक करने की अपील की। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर ने ईव्हीएम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नगरीय निकायों में चुनाव के लिए ईव्हीएम के ऊपर के हिस्से में सफेद लेबल पर नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशियों का नाम अंकित होगा। इसी तरह पार्षद पद के लिए इसके निचले हिस्से पर गुलाबी लेबल पर पार्षद पद के प्रत्याशियों का नाम अंकित होगा। कार्यशाला में बताया कि मतदाता को ईव्हीएम पर अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए अलग-अलग बटन दबाकर मतदान करना होगा। कार्यशाला में मीडिया प्रतिनिधियों की प्रश्नों का उत्तर देते हुए शंकाओं का समाधान किया गया एवं निर्वाचन प्रकिया के बारे में मीडिया प्रतिनिधियों को विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, सहायक संचालक जनसंपर्क जरीफ खान सहित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।