—Advertisement—

,

जांजगीर चांपा : भाजपा की नामांकन रैली कल, ढोल ताशे, गाजे बाजे नगाड़ो के साथ होगी आयोजित

Author Picture
Published On: Monday 27 January 2025
Author Picture
Published On: Monday 27 January 2025

[rnv_save_button]

[rnv_listen_button]

जांजगीर चांपा@समाचारदूत। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर चाम्पा के अन्तर्गत आने वाली सभी नगरीय निकायो की नामांकन रैली 28 जनवरी मंगलवार को निकाली जाएगी। हजारो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नेताओ की उपस्थिति मे ढोल ताशे, गाजे बाजे नगाड़ो के साथ जोश से भरे हुए कार्यकर्ताओं एवं नारो के साथ आयोजित होगी। इसके साथ जिले के नगरपालिका नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशी विशाल रैली के साथ जाकर रिटर्निग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

जिले के तीनो नगरपालिका मे अलग अलग समय पर शुभ मुहूर्त मे नामांकन दाखिल करेंगे प्रत्याशी

अकलतरा नगरपालिका मे सुबह 10:30 बजे जांजगीर नगरपालिका मे दोपहर 12 बजे एवं दोपहर 1:30 बजे चाम्पा नगरपालिका मे प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने आयोजित विशाल रैली मे जिले के सभी कार्यकर्ताओ से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।