—Advertisement—

कोरिया में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पंकज पटेल ने लिया चार्ज

Author Picture
Published On: Friday 17 January 2025
Author Picture
Published On: Friday 17 January 2025

[rnv_save_button]

[rnv_listen_button]

एमसीबी/ चिरिमिरी/कोरिया। जिला कोरिया में गत दिवस एक नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ पंकज पटेल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यभार संभाला। इससे पूर्व वे जिला मुंगेली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे थे। पटेल को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कौशल और अनुकरणीय सेवा के लिए जाना जाता है। पंकज पटेल, राज्य पुलिस सेवा के 2013 बैच के अधिकारी हैं। अपनी अब तक की सेवा में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया है। नारायणपुर और कटघोरा में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के रूप में उनके कार्यकाल को अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक सुधार के लिए विशेष रूप से सराहा गया है। इसके अतिरिक्त, बेमेतरा और मुंगेली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में उनकी सेवाएँ जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण रही हैं। जिला कोरिया में कार्यभार संभालने के अवसर पर पंकज पटेल ने अपने वक्तव्य में कहा, “मेरी प्राथमिकता जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और जनता के विश्वास को बनाए रखना है।