—Advertisement—

नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Author Picture
Published On: Friday 17 January 2025
Author Picture
Published On: Friday 17 January 2025

[rnv_save_button]

[rnv_listen_button]

समाचार दूत@जांजगीर चांपा। नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने थाने में फरियाद लगाई कि उसके नाबालिक बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है, रिपोर्ट पर थाना सारागांव में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता लेते हुए विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में आरोपी भानु सिदार निवासी मोतीसागर पारा कोरबा को मुखबिर सूचना के आधार से पकड़ा, जिसके कब्जे से अपहृता नाबालिक बालिका को बरामद किया गया।

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण व भंडारण के विरुद्ध की गई कार्रवाई

विवेचना दौरान आरोपी को घटना के संबंध में पुछताछ कर मेमोरंडम कथन लिया गया जिसके द्वारा बताया की नाबालिक बालिका को बहला फुसला कर भगा ले जाना एवं शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करना बताया जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उपरोक्त कारवाही में निरीक्षक सावन कुमार सारथी थाना प्रभारी सारागांव एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।